दोहरे हत्याकांड से सहमा कटिहार, आरोपित अबतक पुलिस गिरफ्त से बाहर

दोहरे हत्याकांड से सहमा कटिहार, आरोपित अबतक पुलिस गिरफ्त से बाहर

– अपराधियों में पुलिस व कानून का नहीं दिख रहा कोई भय – बेधड़क व बेखौफ होकर हत्या की घटना को अंजाम दे रहे हैं अपराधी कटिहार दोहरे हत्याकांड से जहां एक और शहरवासी सहमें हुए है तो दूसरी ओर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल निशान खड़े हो गये हैं. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छींटाबाड़ी में रविवार की देर रात धीरज की गोली मारकर हत्या तथा मंगलवार की शाम धुसमर पुल के समीप टिंका की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मंगलवार की रात शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन एवं उसके दोस्त व सगे संबंधी में पुलिस के प्रति आक्रोश दिख रहा था. बताते चले की एक दिन के अंतराल में दो हत्याकांड ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया है. जिले में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. यही वजह है कि अपराधी सरेआम गोली कांड की घटना को अंजाम दे रहे हैं. उन अपराधियों में मानो पुलिस व कानून का कोई भय नहीं है. मरने वाले दोनों युवक थे, अपराधी प्रवृत्ति के धीरज की हत्या उनके ही सरगना व साथी गुट ने कर डाली. बताते चलें कि धीरज के विरुद्ध जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या, आर्म्स एक्ट सहित अन्य अपराधिक मामले दर्ज है. जबकि प्राणपुर थाना में दर्ज हत्या के मामले में धीरज कई माह तक जेल में भी रहा था. मो टिंका भी साफ चरित्र का नहीं था. हाल के दिनों में पिस्टल लहराते हुए वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसके अलावा टिंका के विरुद्ध अन्य कई मामले दर्ज है. लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर कोई युवक अपराधी प्रवृत्ति का है तो बेखौफ अपराधी उसकी हत्या कर दे क्या यही कानून व्यवस्था है. हत्या किन कारणों से हुई यह भी अब तक स्पष्ट नहीं, गिरफ्तारी तो बहुत दूर धीरज एवं टिंका की हत्या किन कारणों से हुई है इसकी स्पष्टता अब तक नहीं हो पाई है. दोनों मामलों में गिरफ्तारी तो दूर की बात है. धीरज हत्याकांड के मामले में पैसे की लेनदेन एवं जमीनी विवाद हत्या की वजह माना जा रहा है. टिंका हत्या के मामले में अब तक पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है. कहते हैं पुलिस पदाधिकारी टिंका की हत्या किन कारणों से हुआ है, पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांचोपरांत हीं स्पष्ट हो पायेगा कि हत्या की वजह क्या है. अब तक दोनों हत्याकांड में आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस की छापेमारी जारी है. अभिजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सह सदर एसडीपीओ वन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >