मनिहारी (कटिहार) . मनिहारी नगर के क्रांतिचौक में एसके ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद है. सेन्ट्रल बैंक के सामने दुकान शटर तोड़ चोरी की घटना से लोग दहशत में है.
दुकानदार सुशील कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली. दुकान आने पर देखा कि दुकान का शटर टूटा था. पुलिस को सूचना दी गयी. दो लाख रूपये से अधिक का आभूषण चोरी हुआ है. लाॅकर चोर तोड़ नहीं पाया. सूचना पर पुलिस पहुंची. एफएसएल की टीम को बुलाया गया. टीम ने जांच किया. मनिहारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला की जांच करते हुए आगे कार्रवाई की जा रही है.
