मतदाता जागरूकता को जदयू आठ जुलाई को निकालेगा साइकिल रैली

मतदाता जागरूकता को जदयू आठ जुलाई को निकालेगा साइकिल रैली

कटिहार चुनाव आयोग की ओर से राज्यव्यापी मतदाता पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर जिला अतिथि गृह में जदयू की एक महत्वपूर्ण बैठक में वर्चुअल माध्यम से जिला संगठन प्रभारी, जिलाध्यक्ष/महानगर अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी व बीएलए-01 ने भाग लिया. पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मतदाता पुनरीक्षण अभियान को पूरी सजगता और सक्रियता के साथ सफल बनाने के लिए प्रदेश द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. अभियान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी आठ जुलाई को जिला की सभी पंचायतों में जदयू द्वारा साइकिल रैली निकालने का निर्णय लिया गया. राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधान पार्षद ललन श्राफ, विधान पार्षद रविंद्र सिंह, मुख्यालय प्रभारी चंदन सिंह ने बैठक को संबोधित किया. जदयू जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, जिला संगठन प्रभारी चंदन कुमार सिंह, सभी विधानसभा के प्रभारी, शंभू कुमार सुमन, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष निरंजन पोद्दार, चंदन भगत, राजाराम कुशवाहा, अंकित मंडल, अजय तांती आदि लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >