शिविर में केवाईसी व सुरक्षित बैंकिंग की दी जानकारी

शिविर में केवाईसी व सुरक्षित बैंकिंग की दी जानकारी

कटिहार भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश के आलोक में वित्तीय साक्षरता सप्ताह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नौ से 13 फरवरी 2026 तक मनाया जा रहा है. बुधवार को जीविका के सहयोग से स्वाधार फिन एक्सेस संस्था की ओर से कटिहार प्रखंड अंतर्गत दलन पश्चिम पंचायत दलन गांव हाजीपुर मनरेगा भवन में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया. उद्देश्य लोगों को आर्थिक रूप से स्वस्थ एवं वित्तीय जानकर बनाना है. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इस वर्ष वित्तीय साक्षरता सप्ताह का थीम ””केवाईसी सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम”” रखा है. वित्तीय साक्षरता केन्द्र कटिहार प्रभारी जमीलउद्दीन ने शिविर में उपस्थित जीविका दीदियों को केवाईसी, सुरक्षित बैंकिंग और धोखाधड़ी व जालसाजी से संबंधित विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां दी. जीविका दीदियों को फिजिकल केवाईसी, ऑनलाइन केवाईसी, वीडियो केवाईसी, फेक केवाईसी तथा मनी मूल आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की भी जानकारी दी. जीविका की सीसी हेमा कुमारी, बुक कीपर नूतन सिंहा एवं कटिहार सीएफएल के प्रशिक्षक आशीष कुमार समेत जीविका की कई सीएम एवं सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >