मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: दूसरे चरण में 54500 महिलाओं के खाते में भेजी राशि

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: दूसरे चरण में 54500 महिलाओं के खाते में भेजी राशि

कटिहार जीविका कटिहार की ओर से शुक्रवार को स्थानीय डीआरसीसी कांफ्रेंस हाॅल में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार के 25 लाख महिला लाभार्थी के खाते में राशि भेजी गयी. कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने बिहार के सभी जिले से जुड़ी महिलाओं को संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने महिलाओं को रोजगार शुरू करने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 29 अगस्त 2025 को “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” की घोषणा की है. इस योजना से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो की महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर प्रदान किया जायेगा. सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आर्थिक सहायता के लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य कर दिया है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार से एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रथम किस्त के तहत 10000 रुपये आर्थिक सहायता दी जा रही है. फिर छह महीने के बाद उनकी रोजगार की स्थिति को देखते हुए दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है. प्रधानमंत्री के कर-कमलों से दिनांक 26 सितम्बर 2025 को बिहार के 75 लाख महिलाओं के आधार से लिंक खाते में 10000-10000 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजा जा चुका है. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को दूसरे चरण में मुख्यमंत्री की ओर से 25 लाख महिलाओं के आधार से लिंक खाते में 10000-10000 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजा जा रहा है. कटिहार जिले के सभी प्रखंडों के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की 54 हजार 500 सौ महिलाओं के आधार से लिंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जा रहा है. बिहार सरकार के इस पहल से महिलाओं का सशक्तीकरण होगा. बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा. इस कार्य के लिए जीविका द्वारा ग्रामीण स्तर पर गठित महिला ग्राम संगठन के द्वारा 7 सितंबर 2025 से लगातार स्वयं सहायता समूह के दीदियों का बैठक किया गया. पूर्व उप मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद, जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, उप महापौर मंजूर खान, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका एवं जिला स्तरीय सभी प्रबंधक शामिल हुए. इस अवसर पर 544 से अधिक जीविका दीदियां शानिल हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >