जनवरी में जिला पुलिस की कार्रवाई में 1412 आरोपित हुए गिरफ्तार

जनवरी में जिला पुलिस की कार्रवाई में 1412 आरोपित हुए गिरफ्तार

– हत्या मामले में 13 व आर्म्स एक्ट के मामले में 18 की हुई गिरफ्तारी – छापेमारी में बारह देसी कट्टा, दो पिस्टल, 11 कारतूस बरामद किया कटिहार एसपी के निर्देश पर जनवरी माह में थाना में दर्ज कांड के निष्पादन में पुलिस पदाधिकारियों ने बेहतर कार्य किया है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी माह में पुलिस ने कुल 2484 आरोपित को गिरफ्तार किया है. जिसमें 1412 अभियुक्त को जेल भेज दिया गया. जबकि रीकॉल पर 1072 अभियुक्त को छोड़ा गया है. इस माह हत्या के कांड में 13 तथा हत्या के प्रयास के मामले में कुल 51 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. डकैती के कांड में आठ, लूट के कांड में दो, रंगदारी के मामले में तीन तथा आर्म्स एक्ट के मामले में 18 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. जबकि दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट कांड में छह अभियुक्त, अपहरण के कांड में 12 अभियुक्त, एससी एसटी एक्ट में छह अभियुक्त एनटीपीसी एक्ट में 10 आरोपित तथा चोरी के मामले में 40 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. साइबर थाना में अंकित कुल कांड सात, साइबर थाना द्वारा हॉल कराई गयी. कुल राशि 36.78 लख रुपए. साइबर थाना द्वारा वापस कराई गयी. राशि 3.95 लाख रुपए. पुलिस की छापेमारी में बारह देसी कट्टा, दो पिस्टल, 11 कारतूस बरामद किया. 204 फरार अभियुक्त के घरों में चश्पा किया इश्तिहार, 165 घरों को किया कुर्की कांड में फरार चल रहे आरोपित के घरों में लगातार छापेमारी के बाद भी फरार रहने की स्थिति में न्यायालय के आदेश पर 204 आरोपित के घरों में इश्तहार चिपकाया तथा कुर्की निष्पादन के मामले में 165 घरों में न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती वारंट का तामिला किया गया. गैर जमानतीय धारा में 661 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा जमानतीय वारंट में 648 लोगों पर कार्रवाई की गयी. शराब के मामले में 953 गिरफ्तार, 2782 लीटर शराब बरामद एसपी के निर्देश पर शराब निर्माता, शराब तस्कर एवं शराबी के विरुद्ध जिला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. झारखंड एवं बंगाल की सीमा से सटे जिले की सीमावर्ती इलाकों में सघन वाहन चेकिंग अभियान व शराब तस्करों की सूचना पर कार्रवाई के कारण जनवरी माह में जिला पुलिस की ओर से की गई कर्रवाई में 953 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मामले में 266 कांड दर्ज किया गया है. पुलिस की कार्रवाई में 1838.54 विदेशी शराब एवं 1805 लीटर कुल शराब बरामदगी 2782.5 लीटर शराब बरामद किया है. मादक पदार्थ विक्रेता के विरुद्ध कर्रवाई में 123 .837 ग्राम स्मैक तथा 18.356 किलोग्राम गांजा बरामद किया. वाहन चेकिंग में 1.83 करोड़ रूपया वसूला जुर्माना एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस व ट्रैफिक पुलिस की ओर से जिले में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में जनवरी माह में वाहन चेकिंग के दौरान 18328500 रुपया शमन राशि वसूला गया. जुर्माना वसूले गये वाहनों की संख्या 10262 रही. बिना हेलमेट बाइक चला रहे 4993 चालक से 49.93 लाख रुपया, ट्रिपल सवार मामले में 201 चालक से जुर्माना 2.01 लाख रुपए, बिना नंबर प्लेट 65 वाहनों से 32500, सीटबेल्ट को लेकर 224 कार चालक से 2.24 लाख रुपया जुर्माना राशि वसूला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >