जलपाईगुड़ी से सियालदह के लिए चलेगी हमसफर एक्सप्रेस

जलपाईगुड़ी से सियालदह के लिए चलेगी हमसफर एक्सप्रेस

कटिहार कटिहार रेल मंडल के जलपाईगुड़ी से सियालदह क लिए एक साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन होगा. उक्त बात की जानकारी कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने दी. उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 31 116 जलपाईगुड़ी से सियालदह हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन 20 जून से चलेगी. यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 20:30 जलपाईगुड़ी से खुलेगी जो कि रविवार 8:10 बजे सियालदह पहुंचेगी. 584 किलोमीटर का सफर 11 घंटे 40 मिनट में यह ट्रेन पूरा करेगी. ट्रेन नंबर 13 11 5 सियालदह जलपाईगुड़ी हमसफर एक्सप्रेस यह ट्रेन 21 जून से चलेगी. यह ट्रेन प्रत्येक सप्ताह हर शुक्रवार को चलेगी. सियालदह से 23:40 बजे खुलेगी जो अगले दिन 12 बजे जलपाईगुड़ी पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव नलहटी, राणाघाट जंक्शन, कृष्णा नगर सिटी, ब्रह्मपुर कोर्ट, अजीमगंज, जंगीपुर रोड, न्यू फरक्का, मालदा टाउन, समसी, बारसोई, किशनगंज, अलुआ बाड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी रुकते हुए जलपाईगुड़ी तक का सफर तय करेगी.इस ट्रेन में 21 कोच लगा रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >