माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय को मिलेंगे वाद्य यंत्र

माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय को मिलेंगे वाद्य यंत्र

कटिहार जिले के सरकारी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को वाद्य यंत्र उपलब्ध कराये जा रहे है. जिले में करीब 250 के आसपास सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय है. माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में समग्र शिक्षा के तहत वाद्य यंत्र उपलब्ध कराये गये है या कराये जा रहे है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिये निर्देश में इस आशय का उल्लेख करते हुए कहा है कि वाद्य यंत्रों का उपयोग छात्र-छात्राओं द्वारा सह शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन के लिए किया जाना है. उन्होंने डीइओ को लिखे पत्र में कहा है कि माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में समग्र शिक्षा के तहत वाद्य यंत्र उपलब्ध कराये गये है या कराये जा रहे है. वाद्य यंत्रों के सदुपयोग संबंधी प्रतिवेदन बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के साथ शिक्षा विभाग को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >