तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से धान व सब्जियों को नुकसान

तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से धान व सब्जियों को नुकसान

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार हवा के साथ झमाझम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. खेतों में पानी भर जाने से धान व सब्जी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. कई किसानों की पूरी फसल बर्बादी के कगार पर है. खासकर खेतों में तैयार धान की फसल को हो रही बारिश ने व्यापक रूप से क्षति पहुंचाई है. कोढ़ा के बहरखाल पंचायत में लगे करेले, लौकी, परवल व अन्य सब्जियां की खेती को भी बारिश ने अपनी चपेट में ले ली है. सभी सब्जियां की लत सूख कर धरती पर दम तोड़ती नजर आ रही है. खासकर निचले इलाकों में धान के खेतों में लगातार जलजमाव के कारण फसल गलने लगी है. टमाटर, भिंडी, बैंगन, कद्दू जैसी मौसमी सब्जियों की खेती भी बर्बाद हो रही है. हवा के साथ बारिश रुकने के बाद भी अगर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो पूरी मेहनत और लागत पानी में बह जायेगी. गांव के किसान किशुनदेव सिंह, रामजी सिंह, बौधू सिंह, रामलाल यादव, शिवजी महतो के साथ अन्य किसानों ने बताया, हमने कर्ज लेकर धान और सब्जी की बुआई की थी. अब खेतों में पानी भर गया है. सब फसल सड़ रही है. अगर सरकार मदद नहीं करती तो हम जैसे छोटे किसान बर्बाद हो जायेंगे. प्रशासन से मदद की मांग किसानों ने प्रशासन से खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था कराने, फसल क्षति का सर्वे कराने और मुआवज़ा दिलाने की मांग की है. कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बाढ़ नियंत्रण से संबंधित अधिकारी ने स्थिति पर नजर रखने की बात कही है. यदि बारिश का यही क्रम जारी रहा तो आगामी दिनों में कोढ़ा क्षेत्र में खाद्य संकट और आर्थिक समस्याएं और भी गंभीर हो सकती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >