राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुई प्रधान शिक्षिका अर्चना

राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुई प्रधान शिक्षिका अर्चना

मनिहारी विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित प्रधान शिक्षक अर्चना कुमारी को सम्मानित किया गया. नया प्रावि तिनकोड़िया पूरब टोला में प्रधान शिक्षक पद पर है. वनस्पति विज्ञान के व्याख्याता विजय कुमार अर्चना कुमारी के आवास नवाबगंज पहुंचे. पुष्पगुच्छ, डायरी, कलम, अंगवस्त्र व शॉल देकर सम्मानित किया. व्याख्याता विजय कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि मुझे ऐसे परिवार से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. जहां एक ही घर से सहोदर तीन भाई-बहनों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार मिला है. अर्चना कुमारी का परिवार आदर्शों का केन्द्र है. आज विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित प्रधान शिक्षक को अपने हाथों से सम्मानित करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है. मैं चाहता हूं कि आने वाले दिनों में अर्चना कुमारी देश में भी अपना नाम स्थापित करे. प्रधान शिक्षक अर्चना कुमारी ने धन्यवाद दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >