कोढ़ा थाना की पुलिस ने किया सहयोग कोढ़ा कोढ़ा थाना पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद जिले से जुड़ी चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. मुजेर थाना फरीदाबाद हरियाणा कांड संख्या 486/25 में चोरी की गयी 12 लाख को कोढ़ा थाना पुलिस ने बरामद कर हरियाणा पुलिस को विधिवत सुपुर्द कर दिया. कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज वार्ड संख्या एक निवासी अप्राथमिकी अभियुक्त रब्बो यादव, पिता श्यामलाल यादव के घर से उक्त राशि को बरामद किया गया. बरामदगी की कार्रवाई के बाद सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए कोढ़ा थाना पुलिस ने 12 लाख रुपये फरीदाबाद (हरियाणा) पुलिस को सौंप दिया. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि हरियाणा पुलिस से समन्वय स्थापित कर मामले में कार्रवाई की गयी. चोरी की राशि की बरामदगी के बाद बाराबंदी एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर राशि को फरीदाबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
