आबादपुर हज के पाक सफर को पूरा कर हज यात्रियों का एक जत्था बुधवार को सकुशल अपने वतन लौट आया. परिवार वालों, रिश्तेदारों, मित्रों तथा शुभचिंतकों ने हज के सफर पूरा कर घर लौटने वाले हाजियों का फुल-माला से स्वागत किया. उनके गले लगकर उनसे दुआएं ली. बुधवार को वतन लौटने वाले बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित नयाटोला बेलवा ग्राम निवासी एक हाजी हुसैन अली ने बताया कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण स्तम्भ है. इस्लाम के मानने वाले प्रत्येक लोगों की यह दिली ख्वाहिश होती है कि वह अपनी जिंदगी में एक बार मक्का-मदीने की जियारत जरूर कर लें. अल्लाह के घर की तवाफ कर ले. हज की अदायगी कर लें. वतन लौटने वालों में शाहबुद्दीन, अमीना खातून, झालो खातून, अंजुरा खातून, रइफत मुख्य रूप से शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
