रैली निकालकर शहरवासियों को स्वच्छ रहने का दिया संदेश

रैली निकालकर शहरवासियों को स्वच्छ रहने का दिया संदेश

– एमजेएम महिला कॉलेज के एनएसएस पदाधिकारी के नेतृत्व में निकाली गयी स्वच्छता रैली कटिहार एमजेएम महिला कॉलेज में रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. यह रैली एमजेएम महिला कॉलेज के एनएसएसपीओ डॉ नीलम कुमारी तथा स्वयंसेवकों के नेतृत्व में निकाली गयी. रैली शहर भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया. एनएसएसपीओ डॉ नीलम कुमारी ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत महिला कॉलेज में समापन कार्यक्रम का आयोजन निकालकर किया गया. 17 सितम्बर से दो अक्तूबर तक आयोजित किया जाना था. लेकिन दो अक्तूबर को महाविद्यालय में अवकाश रहने के कारण कार्यक्रम का समापन छह अक्तूबर को किया गया. लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग किया गया. कई स्लोगनों में कूड़ा यहां वहां मत फैलाओं, कूड़ेदान में ही सबकुछ डालों, बीमारी दूर, खुशहाली आये स्वच्छ भारत का सपना सजायें, गंदगी हटाओ, भारत को चमकाओ, स्वच्छ भारत का सपना, अब सबका अपना आदि नारों से लोगों को जागरूक किया गया. डॉ नीलम कुमारी राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ भारत का नारा है हर गली मोहल्ला हमारा है. गांव गांव में हो ये संदेश, साफ सफाई ही है विशेष, स्वच्छता से ही ताकत बढ़ेगी. रैली में अर्चना कुमारी, नुपूर कुमारी, सगूफ्ता आजमी, संजय, एनएसएस छात्रा सोनम खातून, खुशबू कुमारी, मधु, सितारा साहेबा, बेबी, प्रिया, गुड़िया, माया समेत अन्य ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >