29.500 लीटर शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

29.500 लीटर शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

कटिहार समाहर्ता के निर्देश पर उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीम ने वाहन चेकिंग अभियान एवं छापेमारी अभियान चलाकर 29.500 लीटर शराब के साथ चार शराब तस्कर को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. होली त्यौहार को लेकर उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर मद्य निषेध की टीम ने कदवा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. दो युवक संतलाल शर्मा एवं प्रेमलाल कुमार मेहता को क्रमशः 12 लीटर एवं 11 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को जब्त किया है.साथ ही एक अन्य टीम द्वारा शहरी क्षेत्र में सहायक थाना के ओटीपारा में छापेमारी कर पंकज राय एवं श्याम चौधरी को 6.500 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि होली को लेकर उत्पाद विभाग की अनवरत छापेमारी व वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >