बारसोई नगर पंचायत बारसोई में विधायक महबूब आलम ने रविवार को 5 करोड़ से कराये चार योजनाओं का शिलान्यास किया. बारसोई स्टेशन के समीप स्थित सामुदायिक भवन में शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य पार्षद विमला देवी, उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, महिला नेत्री सीमा उमेश यादव, राजद नेता दिलीप राय उपस्थित रहे. विधायक महबूब आलम ने कहा कि बारसोई व बलरामपुर में विकास हो रहा है. कार्य मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना 2024-2025 के तहत किया जा रहा है. बारसोई स्टेशन काली मन्दिर से रघुनाथपुर चमड़ा गोदाम तक 2 करोड़ 70 लाख से पीसीसी सड़क, आरसीसी नाला और कल्वर्ट निर्माण, नगर पंचायत के वार्ड 17 स्थित मोती मास्टर के घर से ग्रामीण सड़क तक लगभग 99 लाख से आरसीसी नाला का निर्माण, वार्ड 8 स्थित पीडब्ल्यूडी सड़क से मोलनापुर पीर मजार होते हुए मुख्यमंत्री सड़क तक 79 लाख की लागत से पीसीसी सड़क और नाला निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 14 में पोस्ट ऑफिस रोड से अशोक साहा के घर होते हुए धार कल्वर्ट तक 59 लाख की लागत से पीसीसी सड़क और नाला निर्माण कार्य शामिल है. पार्षद अजय महतो, अरमान, विनोद मंडल, नगर अध्यक्ष मुवनेसर आलम, डॉ विजय वर्मा, देवा दास, दीना यादव, शिव कुमार यादव, सोनू यादव, इजहार उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
