समेली बरारी विधायक विजय सिंह ने ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण, प्रबंधन योजना अंतर्गत समेली प्रखंड के डूमर, खैरा, चांदपुर पूर्वी व पश्चिमी चांदपुर पंचायत में आठ योजनाओं का शिलान्यास किया. कहा कि एक सप्ताह में ग्रामीणों की मांग के अनुरूप 18 लंबी महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास लगभग 5.50 करोड़ की राशि से कर ग्रामीणों को सौगात भेंट किया. शेष बचे कार्यों को भी पूरा करने का मुझे पुनः आशीर्वाद दें. एमएलसी संतोष कुमार पप्पू, मुखिया राजेश कुमार, मनीष कुमार ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि भोला प्रसाद मंडल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम मंडल, गौतम मोदी, सुनील शर्मा, संजय मंडल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
