– केबी झा कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में पांच प्रतिभागी चयनित कटिहार केबी झा महाविद्यालय, मेरा युवा भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन केबी झा कॉलेज के इंडोर हॉल् में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, विशिष्ट अतिथि महापौर उषा देवी अग्रवाल नगर निगम कटिहार, केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह , निदेशक डीआरडीए ,सुदामा प्रसाद सिंह, जिला युवा अधिकारी ,जनक राज मीना ,बबन झा ने संयुक्त रूप द्वीप प्रचलित कर प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मंच संचालन की भूमिका राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ जितेश कुमार ने किया. मुख्य अतिथि तार किशोर प्रसाद ने कहा कि विकसित भारत युवा संसद का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से अवगत कराना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने संसदीय कार्यवाही का अनुकरण करते हुए विभिन्न समसामयिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा एवं वाद-विवाद प्रस्तुत किया. युवाओं ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से रखते हुए संविधानिक मूल्यों, जवाबदेही तथा सुशासन की आवश्यकता पर बल दिया. महापौर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कही कि विकसित भारत युवा संसद से युवाओं को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है. जहां जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक का मंच प्रदान किया जाता है जो युवा को कौशल प्रबंधक एवं आत्मनिर्भर बनाता है. निर्णायक मंडल में सुदामा प्रसाद सिंह, ब्रजमोहन प्रसाद यादव, डॉ मिलन कुमार, डॉ रमेश कुमार सिंह, डॉ राजीव कुमार सिंह ने सराहनीय भूमिका रही. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभय कुमार रजक, द्वितीय विद्या कुमारी, तृतीय रिमझिम कुमारी, चतुर्थ दामिनी कुमारी, पंचम मेधा स्वराज ने प्राप्त किया. पांचों प्रतिभागी राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद के लिए चयनित हुए हैं. आगामी बिहार विधानसभा में अपने-अपने विचारों को रखेंगे. कार्यक्रम में कार्यालय सहायक बिक्रम कुमार मंडल, माय भारत युवा स्वयंसेवक अंजली कुमारी, संजना कुमारी, स्वाति कुमारी, नीलू कुमारी, मिथलेश कुमार, आनंद कुमार, युवा विकास संगठन के अध्यक्ष आतिश कुमार दीपांकर एवं महाविद्यालय के शिक्षकों में डॉ विनय कुमार पांडेय, डॉ सतीशचंद्र मिश्रा,आशीष आनंद, श्रीधर ठाकुर, शशि कपूर समेत अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे. प्राचार्य ने महापौर को कहा, नगर पार्षद, भूल सुधारी कटिहार केबी झा कॉलेज के इंडोर हॉल् में आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था व हुई बीच बीच में चूक से शिक्षाविदों व प्रतिभागियों के बीच चर्चा का विषय बन गया. एक ओर जहां जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम में प्रचार प्रसार के अभाव में रजिस्ट्रेशन कराये 64 प्रतिभागियों में महज सात से आठ प्रतिभागी ही मंच पर भाषण देने पहुंचे. इस पर डीआरडीए के निदेशक सुदामा प्रसाद सिंह ने भी खेद जताया. हालांकि इससे पूर्व अध्यक्षयीय भाषण के दौरान केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह की ओर निगम के मेयर को नगर पार्षद कहकर संबोधन पर कुछ देर के लिए हॉल में सन्नाटा पसर गया. काफी देर तक भीड़ की ओर से उन्हें याद दिलाया गया कि उषा देवी अग्रवाल नगर निगम की मेयर है. नगर पार्षद नहीं, तब जाकर प्राचार्य की नींद टूटी और उनके द्वारा मंच से ही चार बार क्षमा प्रार्थी का रट लगाया गया. बावजूद सदन में भीड़ एकदम खामोश रही. दूसरी चूक उस वक्त हुई जब मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व विभागीय पदाधिकारी को सम्मानित किया गया. लेकिन अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह को सम्मानित करना भूला दिया गया. युवा वक्ताओं की चल रही भाषण को बीच में रोक कर उन्हें डॉ विनय कुमार पांडेय व डॉ सतीशचन्द्र पांडेय द्वारा शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. जिसके बाद से प्रतिभागियों व उनके अभिभावकों में खासी नाराजगी देखने को मिला. शिक्षाविदों का कहना था कि नगर निगम की मेयर आमजनों के द्वारा चुन कर आती है. बावजूद अध्यक्ष द्वारा उन्हें नगर पार्षद कह कर मंच से भरी भीड़ से सम्बोधन करना कहीं न कहीं आयोजक की चूक प्रतीत होता है. तीसरी बार चूक उस वक्त हुई जब तीन प्रतिभागी अपने भाषण देने के बाद जगह पर पहुंची उसके बाद डीआरडीए निदेशक की ओर से निर्देश दिया गया कि तीन मिनट के अंदर भाषण को समाप्त करना, बिना किसी पूजा को भाषण देना और बॉडी एक्टिविटी को बेहतरीन कर देने जैसा निर्देश दिया गया. इस पर भी अभिभावकों की ओर से चूक बताया गया.
जिले के पांच युवा वक्ता विधानमंडल में देंगे भाषण
जिले के पांच युवा वक्ता विधानमंडल में देंगे भाषण
