ट्रक की ठोकर से ऑटो सवार पांच यात्री घायल, दो रेफर

ट्रक की ठोकर से ऑटो सवार पांच यात्री घायल, दो रेफर

कुरसेला कोसी सड़क पुल पर शुक्रवार देर रात ट्रक से ऑटो में टक्कर लगने से पांच घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. दुर्घटना के घायलों में सुजीत कुमार (23) पिता विनोद मंडल, शिवम् कुमार (10) पिता मंटू मंडल, आशुतोष कुमार (17) पिता फुलों मंडल, मोहन कुमार (19) पिता दीप नारायण मंडल, सोनू कुमार (17) पिता चंदन मंडल थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी शामिल हैं. इनमें दो घायलों को विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. दुर्घटना के पांचों घायलों में ऑटो सवार शामिल हैं. ऑटो नवगछिया से कुरसेला की तरफ आ रही थी. जबकि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था. दोनों वाहनों के टक्कर में संयोगवश एक बड़ा हादसा होने से टल गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >