कीटनाशक दवा के प्रभाव से जलकर की मछलियां मरीं

कीटनाशक दवा के प्रभाव से जलकर की मछलियां मरीं

कुरसेला कुरसेला के भोलातरी जलकर के पानी में कीटनाशक दवाओं के घुलने से मछलियां मर गईं और सतह पर आ गयीं. जलकर से जुड़े श्रवण कुमार सिंह ने कहा, अबतक लगभग 25-30 लाख की मछलियां मर गई हैं. बता दें कि विनोद अग्रवाल का गोदाम टूटकर गिरने से गोदाम की करीब 7-10 हजार मक्का की बोरियां जलकर के पानी में डूब गयी थी. उसका कीटनाशक दवा जलकर के पानी में घुल गया. मक्का बोरी के कीटनाशक दवा के प्रभाव से जलकर की मछलियां मरने लगी. मछली के बचाव के लिये छह लाख की दवा जलकर में डाली है. कहा, मछली मरने का क्षतिपूर्ति का दावा गोदाम मालिक से किया जायेगा. जलकर के लोगों ने बताया कि मक्का की संड़ाध की बदबू जलकर सहित आसपास फैली हुई है. जलकर लेने वाले ने कहा, 50-60 लाख का जीरा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >