55.90 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

होली त्योहार के मद्देनजर उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी व वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 55 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है

कटिहार. होली त्योहार के मद्देनजर उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी व वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 55 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर मद्य निषेध टीम ने रोशना थाना के लाभा बाजार में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक सीएनजी ऑटो से 40.410 लीटर शराब बरामद कर एक अभियुक्त आरजू पिता जुल्फिकार लड़कनिया टोला थाना नगर निवासी को गिरफ्तार कर उसकी ऑटो जब्त कर लिया है. मध निषेध की दूसरी टीम ने कटिहार जंक्शन पर छापेमारी व चेकिंग अभियान चलाकर 10.680 लीटर अवैध विदेशी शराब पकड़ा. उत्पाद विभाग की अन्य टीम ने मनसाही थाना क्षेत्र में छापेमारी कर ललिता देवी को 4.000 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि कार्रवाई में कुल 51.090 लीटर विदेशी, 4 लीटर देसी शराब बरामद कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >