तीनटेंगा नवगछिया ने पवई कोढ़ा टीम को रौंद कर आइपीएल बरारी का चैम्पियन बना

10 दिवसीय आइपीएल चैम्पियनशिप का हीरो बना तीनटेंगा टीम को मुख्य पार्षद बबीता यादव, नीरज कश्यप व उपविजेता पवई टीम को राजीव भारती ने ट्रॉफी कैश देकर खिलाड़ी को सम्मानित किया

पवई के 15 ओवर में 153 रन के विरुद्ध तीनटेंगा ने 14.5 ओवर में पाई को समेटा विजेता टीम को 35 हजार ट्रॉफी व उपविजेता को 21 हजार ट्रॉफी मुख्य पार्षद ने दिया मैन ऑफ द मैच राज खान टीनटेंगा व मैन ऑफ द सीरीज बबन बिहारी पवन को मिला बरारी. जागेश्वर प्लस टू उवि गुरुबाजार के क्रीड़ा मैदान में युवा क्रिकेट क्लब बरारी के तत्ववधान में आयोजित 10 दिवसीय आइपीएल चैम्पियनशिप का हीरो बना तीनटेंगा टीम को मुख्य पार्षद बबीता यादव, नीरज कश्यप व उपविजेता पवई टीम को राजीव भारती ने ट्रॉफी कैश देकर खिलाड़ी को सम्मानित किया. आइपीएल चैम्पियनशिप समापन समारोह में मुख्य पार्षद ने खिलाड़ी का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेल का होना जरूरी है. इससे मानसिक शारीरिक व सामाजिक स्तर पर सहज व सरलता प्राप्त होती है. दोनों टीमों के खिलाड़ियों को गौतम भगत, आजाद अंसारी, आनंद भारती, अमन यादव ने ट्रॉफी प्रदान की. आयोजन समिति युवा क्रिकेट क्लब के साजन जयसवाल, निलेश यादव, सजल गुप्ता, राहुल , रोहित सहनी, नंदन गौरव व अरविंद ने बताया कि मंगलवार को 16 ओवर का फाइनल मुकाबला के लिए एम्पायर रोहित अग्रवाल, राहुल चौधरी टॉस कराया. कोढा पवई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी शुरू की. 15 ओवर, 5 गेंद खेलकर 119 रन बंटोरा. जबकि नवगछिया तीनटेंगा टीम ने अपनी शानदार पारी खेलते हुए 14 ओवर 5 गेंद पर शॉट लगाकर आईपीएल बरारी का चैम्पियन बना. आयोजन समिति ने मुख्य पार्षद द्वारा विजेता टीम को 35 हजार नगद व उप-विजेता टीम को 21 हजार नगद एवं टॉफी प्रदान की. जबकि अतिथि द्वारा मैन ऑफ द मैच तीन टेंगा के राज खान को व मैन ऑफ द सिरिज पवई के बबन को प्रदान की गयी. दर्शकों ने खेल का भरपूर आनंद उठाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >