राष्ट्रीय स्तरीय मूल्यांकन टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न मानकों का लिया जायजा

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से संचालित लक्ष्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा का राष्ट्रीय स्तरीय मूल्यांकन किया गया

डंडखोरा. स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से संचालित लक्ष्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा का राष्ट्रीय स्तरीय मूल्यांकन किया गया. भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से नियुक्त राष्ट्रीय मूल्यांकन कर्ता डॉ ध्रुव ज्योति और डॉ लक्ष्मी बजाज की टीम ने अस्पताल पहुंचकर विभिन्न मानकों पर बारीकी से जांच की. इस उच्च स्तरीय मूल्यांकन के दौरान टीम ने मुख्य रूप से लेबर रूम, ओपीडी तथा दवा भंडार कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मूल्यांकन कर्ताओं ने अस्पताल की स्वच्छता, उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों की क्रियाशीलता, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यकुशलता की समीक्षा की. इस दौरान टीम ने प्रसव के दौरान दी जाने वाली देखभाल और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया. उल्लेखनीय है कि ””लक्ष्य”” कार्यक्रम का मुख्य ध्येय सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव के दौरान दी जाने वाली देखभाल की गुणवत्ता में सुधार करना है. ताकि गर्भवती महिलाओं को सम्मानजनक और सुरक्षित मातृत्व देखभाल मिल सके. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक भवेश रंजन, सीएचओ एखलाक, लक्ष्मीनारायण मीणा, नरेन्द्र कुमार, एएनएम सुरुचि कुमारी, सिंधुबाला, किरण कुमारी, कविता कुमारी, जूली कुमारी, गुड़िया कुमारी सहित शंभू शंकर झा, राजकुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >