अंतर जिला महिला फुटबॉल के लिए जिला महिला फुटबाल टीम की घोषणा
जिला फुटबाल संघ के महासचिव दिलीप कुमार साह उर्फ भोला ने बताया कि आठ मार्च को महिला दिवस पर बिहार राज्य फुटबाल संघ की ओर से सीनियर महिला अंतर जिला फुटबाल टूर्नामेंट आयोजित किया जायेगा
जिला फुटबाल संघ के महासचिव दिलीप कुमार साह उर्फ भोला ने बताया कि आठ मार्च को महिला दिवस पर बिहार राज्य फुटबाल संघ की ओर से सीनियर महिला अंतर जिला फुटबाल टूर्नामेंट आयोजित किया जायेगा. अंतर जिला फुटबाल मैच में भाग लेने के लिए कटिहार महिला फुटबाल टीम का चयन किया गया है. चयन प्रतियोगिता मंगलवार को आयोजित की गयी. मुख्य चयनकर्ता हीरालाल, चयनकर्ता बिनोद कुमार चौधरी, शुभाशीष मूर्मू, शुभम कुमार राजा, आशिष कुमार साह की देखरेख में जिला महिला फुटबाल खिलाड़ीयों का चयन किया गया. कटिहार जिला फुटबाल संघ के महासचिव दिलीप कुमार साह उर्फ भोला ने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ियों को मनिहारी बेतेल मिशन में प्रशिक्षक शुभाशीष मूर्मू के द्वारा 10 दिनों का प्रशिक्षण दिया जायेगा एवं प्रशिक्षण शिविर मुख्य प्रशिक्षक श्री हीरालाल (वरिष्ठ खिलाड़ी) की निगरानी में चलाया जायेगा. चयनित सभी खिलाड़ियों का नाम क्रमशः प्रीति कुमारी, पूजा कुमारी, निशा हेम्ब्रम, रेशमा टुडू, सजोनी मूर्मू, मंती बास्की, ममता कुमारी, खुशबू मरांडी, खुशबू सोरेन, सोनिया हेम्ब्रम, रेशमा खान, प्रिया हेम्ब्रम, सोनाली कुमारी, शांति टूडू, अंजलि हेम्ब्रम, जोनिता टुडू, कपूर मुनी हांसदा, राखी कुमारी, रुपाली डे, मनिषा कुमारी, सुमित्रा मुर्मू, राधा कुमारी, खुशबू हेम्ब्रम आदि है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.