मनिहारी में शांति माहौल में मैट्रिक परीक्षा शुरू

मनिहारी में शांतिपूर्ण माहौल में मैट्रिक की परीक्षा मंगलवार को शुरू हुई

मनिहारी. मनिहारी में शांतिपूर्ण माहौल में मैट्रिक की परीक्षा मंगलवार को शुरू हुई. मनिहारी अनुमंडल में सात परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं. बीपीएसपी उच्च विधालय, पीएलएसएन बालिका उच्च विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय, बेथेल मिशन स्कूल, उमवि कुलीपाड़ा गांधीटोला, लहरू स्मारक उच्च विद्यालय नवाबगंज, उत्क्रमति उच्च विद्यालय पटनी नारायणपुर में परीक्षा केन्द्र बने है. सभी केन्द्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही. मनिहारी एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार, बीडीओ सनत कुमार ने परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया. सभी परीक्षा केन्द्र पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थी में काफी उत्साह देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >