कमलाबाडी पीएसएस में खराबी, एक ट्रांसफार्मर से हो रही आपूर्ति

कमलाबाडी पीएसएस में खराबी, एक ट्रांसफार्मर से हो रही आपूर्ति

बलिया बेलौन सालमारी थाना क्षेत्र के कमलाबाडी पीएसएस में एक ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण दूसरे ट्रांसफार्मर से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति हो रही है. जिस कारण तत्कालीन व्यवस्था पर बिजली सप्लाई हो रही है. एक ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी को जल्द ठीक करने की मांग स्थानीय लोग कर रहे हैं. पीएसएस से जानकारी के मुताबिक एक ट्रांसफार्मर के लोडर में तकनीकी खराबी के कारण उक्त ट्रांसफार्मर से तत्काल विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है. तत्काल सभी फीडरों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एक ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति की जा रही है. जदयू के शिव कुमार अग्रवाल, समाजसेवी विजय भगत, आदर्श अग्रवाल, राजद के विष्णु अग्रवाल, भाजपा युवा नेता शुभम अग्रवाल, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि गोलाम सरवर आदि ने तकनीकी खराबी को जल्द ठीक करने की मांग बिजली विभाग से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >