रमजान का रोजा व कुरान शरीफ की तिलावत आयेगी काम, हाफिज इम्तियाज

रमजान का रोजा व कुरान शरीफ की तिलावत आयेगी काम, हाफिज इम्तियाज

आजमनगर रमजान में की गयी इबादत व कुरान शरीफ की तिलावत कयामत के समय हश्र के मैदान में सफाअत के लिए मददगार साबित होगा अल्लाह ताआला से रोजा और तिलावत उस बंदे के लिए शफाअत की दरखास्त करेंगे. उक्त बातें आजमनगर बाजार के शाही जामा मस्जिद के इमाम हाफिज इम्तियाज ने कहीं. मस्जिद में जुम्मा की नमाज में शरीक हुए लोगों से उन्होंने कहा कि रमजान का एक भी रोजा किसी भी हालत में नहीं छोड़ना चाहिए. बात ही समय मिले तो कुरान शरीफ की तिलावत जरूर करें. उन्होंने देश एवं समाज की तरक्की के लिए लोगों से दुआ मांगने की अपील की. समाज देश आगे बढ़ेगा तभी हम आगे बढ़ पायेंगे. रमजान के पहला जुमा के मौके पर मस्जिदों में काफी भीड़ रही. कुछ मस्जिदों में जगह कम पड़ गई तो बरामदे के बगल की जगह को नमाज के लिए तैयार किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >