खुद को आईबी अधिकारी बताकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

कटिहार के कोढ़ा में खुद को आईबी अधिकारी बताकर लोगों को ठगने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।

कोढ़ा (कटिहार). पुलिस ने ठगी के एक मामले का खुलासा करते हुए खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का अधिकारी बताने वाले एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उत्रौली निवासी 29 वर्षीय अजहर अंसारी, पिता अलाउद्दीन, के रूप में हुई है. इस संबंध में कोढ़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

फर्जी ईमेल और दस्तावेजों से करता था ठगी

पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को आईबी का अधिकारी बताकर लोगों को अपने झांसे में लेता था. जांच में सामने आया है कि वह कथित रूप से फर्जी आईबी ईमेल आईडी बनाकर और गोपनीय दस्तावेजों की नकली प्रतियां तैयार कर लोगों का विश्वास हासिल करता था. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से फर्जी सरकारी एवं विधिक दस्तावेज तैयार कर उनका उपयोग भी करता था. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. उसके पास से कई संदिग्ध दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. पुलिस को आशंका है कि इस मामले के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं.

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

इस कार्रवाई का नेतृत्व कोढ़ा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने किया. टीम में एसआई विवेक विक्रम, एसआई गोपाल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है. यह पता लगाया जा रहा है कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, उसने कितने लोगों को निशाना बनाया और कथित रूप से कितनी राशि की ठगी की. कोढ़ा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति खुद को सरकारी अधिकारी बताकर संपर्क करे तो उसकी पहचान की पुष्टि अवश्य करें. किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को दें.

ALSO READ : पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, कोढ़ा पुलिस ने संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >