कोढ़ा में बिजली विभाग की सख्ती, फरवरी में ढाई करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य

कोढ़ा में बिजली विभाग की सख्ती, फरवरी में ढाई करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य

– 900 से अधिक कनेक्शन काटा, 32 पर एफआइआर, स्मार्ट मीटर से होगी सीधी निगरानी कोढ़ा कोढ़ा में बिजली विभाग ने बकाया वसूली व बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए अभियान तेज कर दिया है. फरवरी में विभाग ने ढाई करोड़ वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया है. लक्ष्य को पूरा करने के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही है. जनवरी माह में करीब 600 बकायेदार उपभोक्ताओं का विद्युत संबंध विच्छेद किया था. बिजली चोरी करते पकड़े गए 17 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जुर्माना लगाया. फरवरी माह में अब तक 300 उपभोक्ताओं का बकाया के कारण कनेक्शन काटा जा चुका है. 15 लोगों पर बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर आर्थिक दंड की कार्रवाई की गई है. चेतावनी दी जिन उपभोक्ताओं पर 2000 रुपये से अधिक बकाया है वे शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें. कभी भी उनका विद्युत संबंध काटा जा सकता है. अभियान से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है. खासकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर विभाग की पैनी नजर है. अधिकारियों ने कहा, स्मार्ट मीटर पूरी तरह डिजिटल प्रणाली पर आधारित है. उपभोक्ताओं की खपत और गतिविधियों की निगरानी आसान हो गई है. मीटर रीडर के घर-घर नहीं जाने की स्थिति में भी विभागीय टीम लोकेशन आधारित तकनीक के माध्यम से सीधे उपभोक्ता परिसर तक पहुंचकर कार्रवाई कर सकती है. बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे समय पर बिल का भुगतान करें. बिजली चोरी से बचें. अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ भारी जुर्माना लगाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >