भीषण ठंड को देखते हुए विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में बदलाव

भीषण ठंड को देखते हुए विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में बदलाव

– डीएम ने जारी किया आदेश कटिहार भीषण ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी प्रारंभिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र सहित प्री स्कूल के शैक्षणिक गतिविधियों के समय सारणी में बदलाव किया है. जिला दंडाधिकारी सह जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने इस आशय से संबंधित एक आदेश सोमवार को जारी किया है. डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण कम तापमान की स्थिति बनी हुई है. जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत कटिहार जिला के सभी निजी व सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) एवं कोचिंग संस्थानों में सभी कक्षा की शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्वाह्न 10:00 बजे से पहले एवं अपराह्न 03:30 बजे के पश्चात् संचालित करने पर प्रतिबंध लगाया गया है. विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे उल्लिखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निधारित करेंगे. प्री-बोर्ड व बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित किए जाने वाले विशेष कक्षाओं व परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा. डीएम की ओर से जारी यह आदेश दिनांक 23-12-2025 से 25-12-2025 तक प्रभावी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >