जलमीनार बंद होने से मनिहारी नगर के कई वार्ड में जल संकट गहराया

जलमीनार बंद होने से मनिहारी नगर के कई वार्ड में जल संकट गहराया

मनिहारी मनिहारी नगर में जलमीनार बंद होने से मनिहारी नगर के कई वार्ड में जल संकट गहराया. पिछले एक सप्ताह से प्रखंड मुख्यालय स्थित जल मीनार बंद है. मनिहारी नगर के वार्ड तेरह व चौदह के महिला व पुरूष एक निजी घर पर कड़ी धूप में लाइन लगाकर पानी के लिए अपनी बारी का इंतजार मे खड़े दिखे. स्थानीय उषा गुप्ता, रुखसाना खातुन, इसराफुल, समीना खातुन, अनवरी खातून, जोवेदा खातुन, सकीना, जुली, रेहाना, फुलन देवी, सबाना, हवैदा,सजीदा आदि लोगो ने बताया कि सभी चापाकल तथा कुआं सुख गया है. जलमीनार ही पानी का एक साधन था. परंतु एक सप्ताह से जलमीनार से जलापूर्ति बंद हो गया है. जिसके कारण पानी का किल्लत हो गया है. पानी खरीद कर पीना संभव नहीं है. एक पड़ोसी के घर समरसेवुल लगा है. समरसेवल इस भीषण गर्मी में मोहल्ले वासियों के लिए वरदान बना है. सभी महिलाओं का माने तो इस घोर जल संकट के दौरान पीने का पानी तो पड़ोसी से समरसेवल से तथा स्नान गंगा में किया जा रहा है. सभी महिलाओं ने नगर पंचायत से जल्द से जल्द जलमीनार को चालू कराने का मांग किया है. कहते है नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी नसीमुद्दीन खान ने बताया कि जलमीनार में थोड़ी तकनीकी समस्या आ गयी है. स्थानीय टेक्निसियन से मरम्मति संभव नहीं है. बाहर से टेक्निसियन को बुलाने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द मरम्तत कराकर जलापूर्ति की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >