राशन वितरण में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका में अनबन
प्रखंड क्षेत्र की मरंगी पंचायत के वार्ड 11 नारायणपुर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 40 में सुखा राशन वितरण में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका में मंगलवार को तू-तू, मैं-मैं हो गया
राशन वितरण में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका में अनबन
मनसाही.
प्रखंड क्षेत्र की मरंगी पंचायत के वार्ड 11 नारायणपुर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 40 में सुखा राशन वितरण में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका में मंगलवार को तू-तू, मैं-मैं हो गया. आंगनबाड़ी केंद्रों में हर माह के 15 से लेकर 30 तारीख के बीच में पोशक क्षेत्र की गर्भवती, धात्री महिला व किशोरियों के बीच सुखा राशन का वितरण किया जाता है. इस सूखा राशन वितरण में काफी गड़बड़ झाला हो रहा है. आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों को गर्म भोजन पका के प्रत्येक दिन खिलाया जाता है. आंगनवाड़ी केंद्र में सूखा राशन वितरण के दिन न तो आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चे पहुंचे न ही गर्म भोजन पकाया गया. जब इस पर संवाददाता दिन के एक बजकर 20 मिनट पर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे तो सेविका सहायिका में तू-तू, मैं-मैं हो रहा था. आंगनबाड़ी सेविका उषा कुमारी का कहना था कि सहायिका मालती देवी बच्चों को नहीं बुलाती है. प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को दस अंडा के साथ सूखा राशन लेकर जाती है. सहायिका मालती देवी का कहना है कि जब हम बच्चें को बुलाते हैं तो आंगनबाड़ी सेविका केंद्र में नहीं रहती है. कुल मिलाकर कहा जाए तो सूखा राशन वितरण में बंदर बाट करने को लेकर आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका में प्रत्येक दिन तू- तू, मैं-मैं होते रहता है. इस घटना पर आंगनवाड़ी के पर्यवेक्षक सोनी कुमारी ने भी संज्ञान लिया. दोनों सेविका व सहायिका की बातों को सुना. कहा कि केंद्र पर सेविका अपना काम करेगी. सहायिका अपना काम करेगी तथा 9:30 बजे सेविका व सहायिका लोकेशन ऑन करके फोटो मेरे व्हाट्सएप पर फोटो भेजेंगे. इस घटना पर आंगनबाड़ी केंद्र के अध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान खान भी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे. दोनों सेविका एवं सहायिका की बातों को सुनकर दोनों को जमकर फटकार लगाया. दोनों को कहा कि मिलकर कार्य करें सुखा राशन में जो सुखा राशन व अंडे की मांग सहायिका के द्वारा की जा रही हैं. ये सरासर गलत हैं. सूखा राशन एवं अंडा आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों के लिए आता हैं. उन्हें ही गर्म भोजन के साथ बुधवार व शुक्रवार को अंडा खिलाया जाता हैं. दोनों कर्मी की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.