मनिहारी -साहिबगंज स्टीमर यात्री फेरी सेवा चालू कराने की मांग

मनिहारी -साहिबगंज स्टीमर यात्री फेरी सेवा चालू कराने की मांग

मनिहारी मनिहारी- साहिबगंज स्टीमर फेरी सेवा चालू करने की मांग एसडीएम से की गयी है. स्टीमर बंद होने से आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है. अब गंगा नदी का जलस्तर भी घट गया है. गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने पर मनिहारी- साहिबगंज स्टीमर यात्री सेवा बंद कर दी गयी थी. नागरिक संघर्ष समिति अध्यक्ष अंगद ठाकुर व कोषाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने मनिहारी एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह को मांग पत्र दिया है. समिति अध्यक्ष ने बताया कि नाव से जान जोखिम में डालकर लोग यात्रा कर रहे है. जल्द यात्री सेवा चालू की जाय. पिछले कई माह से स्टीमर फेरी सेवा बंद है. लोग भागलपुर होकर लंबी दूरी तय कर साहिबगंज जातै है. साहिबगंज से कटिहार मनिहारी लंबी दूरी तय कर आते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >