कुत्ता के साथ की क्रूरता, ईमेल के जरिए किया कंप्लेन, पुलिस ने लिया एक्शन

कुत्ता के साथ की क्रूरता, ईमेल के जरिए किया कंप्लेन, पुलिस ने लिया एक्शन

प्रतिनिधि, कटिहार बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता का एक वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को वायरल हो गया. यह वीडियो वायरल होते ही बेजुबान जानवर के साथ इस तरह की हरकत करते हुए पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार करने के पक्षधर एक संस्था पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ़ एनिमल ने फॉरेन इस पर संज्ञान लिया. फिर क्या था. वीडियो का हवाला देते हुए संस्था के द्वारा कटिहार एसपी को ईमेल के जरिए कंप्लेन कर डाली. वायरल वीडियो में कुछ युवक एक संथाली गाने पर एक कुत्ता का पूछ काटते हुए दिख रहे हैं. जिसको लेकर संस्था ने इस बर्बरता के लिए कटिहार एसपी से कार्रवाई की मांग की. संस्थान ने ईमेल के माध्यम से कंप्लेंन किया और इंस्टाग्राम का वीडियो अटैच कर कटिहार एसपी के पास भेज दिया. कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने इस मामले में एक्शन लेते हुए इस पर पुलिसिया करवाई शुरू कर दी है. इस संदर्भ में कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि वीडियो में दिख रहे युवको की पहचान कर ली गई है. यह वीडियो प्राणपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. इसको लेकर अब आगे विधि संवत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >