मौसम में बदलाव से अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़

मौसम में बदलाव से अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में महिलाओं की उमड़ी भीड़ आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से महिलाओं के साथ साथ बच्चों की भीड़ पीएचसी में उमड़ रही है. यह भीड़ मौसम में लागातार परिवर्तन के कारण लग रही है. बुखार सिरदर्द सहित अन्य बीमारियों के लक्षण देखी जा रही है जिसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है. कई महिला मरीजों से मिली जानकारी के मुताबिक मौसम परिवर्तन के कारण बुखार सिर दर्द एवं अन्य कई तरह के लक्षण देखे जा रहे हैं जिसको लेकर महिलाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कतार बद्ध खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते देखी गई. मौसम में बदलाव के बीच बीमारियों ने पांव पसार ना शुरू कर दिया है बदलते मौसम से वायरल फीवर के मरीजों में बढ़ोतरी देखी जा रही है सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में एक दर्जन से अधिक मरीजों ने जांच कराकर दवाइयां ली साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे रहे हैं. जैसे-जैसे मौसम का मिजाज बदल रहा है खासकर रात में बारिश के साथ बह रही ठंडी हवा के कारण ऐसे मोसम में लापरवाही के कारण लोग बुखार संग अन्य बीमारी के चपेट में आ रहे हैं. वहीं डॉ संजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है की मलेरिया बुखार एवं सिरदर्द आदि सहित कोई ऐसी बीमारियों का लक्षण देखा जा रहा है इन दिनों थोड़ी सी लापरवाही के कारण किसी भी व्यक्ति को बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द आदि सहित कई अन्य रोग हो सकते हैं इसके लिए सही समय पर उपचार कराना आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >