सांसद अयोध्यागंज बाजार के वैष्णो देवी पहुंच कर किया दर्शन
कुरसेला. सांसद तारिक अनवर ने कुरसेला भ्रमण के क्रम में अयोध्यागंज बाजार स्थित वैष्णो देवी दुर्गा मंदिर पहुंचे. दुर्गा मंदिर में उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मनोज जायसवाल के घर पहुंच कर उनके मां के निधन पर शोक जताया. स्थानीय वार्ड पार्षद सहित स्थानीय लोगों ने इंदिरा ग्राम नगर पंचायत सहित प्रखंड के पंचायतों में बाढ़ राहत जीआर राशि नहीं मिलने के जानकारी से सांसद को अवगत कराया. सांसद से जल्द बाढ़ सहायता राशि दिलाने का मांग किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा महागठबंधन के कार्यकर्ताओं से वार्ता किया. मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व विधायक सुनीता देवी, नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद पुनम देवी, जिला कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ट के अध्यक्ष डॉ सत्य नारायण चौधरी, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मनोज जायसवाल, हरिमोहन चौधरी, बीर बहादुर मंडल, अशोक मंडल, हलीम आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
