कटिहार सच्चिदानंद पंडित जो साक्षरता कर्मी, रंगकर्मी, लेखक, गीतकार, गायक और राष्ट्रीय सांस्कृतिक पहल के संयोजक एवं जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के सदस्य सच्चिदानंद पंडित के असामयिक निधन पर लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की है. शहर के कोसी कॉलोनी निवासी दिवंगत पंडित के निधन से कला संस्कृति के क्षेत्र को क्षति पहुंची है. दिवंगत पंडित की मां, बहन सुनीता, भाई राजाराम, घनश्याम, विवेकानंद, मनोरंजन , चितरंजन दो नाबालिग पुत्र सचित और केशु, पत्नी लोकगायिका कंचनप्रिया पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है. दिवंगत पंडित की पत्नी कंचन प्रिया शहर के गांधी उच्च विद्यालय में संगीत शिक्षिका है. पंडित को करीब से जानने वाले वरिष्ठ समाजसेवी विमल मालाकार ने बताया कि सच्चिदानंद पंडित ने कोरोना महामारी के कारण अपनी किडनी गंवा दीथी. कभी भूल से भी किसी नशा का सेवन नहीं किया है. ऐसे व्यक्ति की मौत असमय हो गयी. नूर आलम, विमल मालाकार, प्रो अनवर इरज, आलोक कुमार, बीके झा, डॉ गंगासागर दीनबंधु, मनोज कुमार, अशोक सिन्हा, किशोर कुमार मंडल, अमरजीत कुमार, उषा कुमारी ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
