पूर्व सैनिक के निधन पर शोक

पूर्व सैनिक के निधन पर शोक

बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत के सरदार नगर वार्ड चार के निवासी सिख रेजिमेंट के सैनिक रहे सरदार धर्म सिंह के निधन से शोक की लहर दौड़ गयी. 26 जनवरी को गुरूतेग बहादु गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. पूर्व सैनिक के शोकाकुल परिवार हरवंश सिंह, हरदीप सिंह, दिल्ली में पद स्थापित सुबेदार सरदार हरनेक सिंह, पुत्री हरजीत कौर, हरविंदर कौर, अमरजीत सिंह, रविन्दर सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिक सरदार धर्म सिंह ने 1961 में सेना में भर्ती हुए. 1962 भारत चीन युद्ध एवं 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध सिख रेजिमेंट के तेज-तर्रार सैनिक धर्म सिंह ने दुश्मन के दांत खट्टे किये थे. 1977 में सेना से अवकाशप्राप्त करने के बाद भी देश भक्ति का जज्बा अपने में समेटे कार्य करते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >