शिक्षाविद के निधन पर जताया शोक

शिक्षाविद के निधन पर जताया शोक

बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र के शेखपुर पंचायत के निस्ता के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सह विज्ञान विभाग के शिक्षक मतीउर रहमान 70 वर्ष का शनिवार को अचानक निधन पर क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी. शिक्षा के क्षेत्र में उनका बड़ा नाम है. हाई स्कूल माहीनगर में दो दशक तक छात्रों के बीच उनका दबदबा रहा. पढ़ाई के मामले में वह हमेशा सजग रहें. यही कारण है की छात्रों के बीच हमेशा लोकप्रिय रहे. वह अपने पिछे पत्नी बेटा, बेटी नाती, पोता से भरा पूरा परिवार छोड़ कर गये हैं. आखिरी रसुमात रविवार को गांव के कब्रिस्तान में जनाजे के बाद सुपुर्द ए खाक किया जायेगा. जनाजे में सैकड़ों लोगों के शरीक हुए. उनके निधन पर कांग्रेस नेता सनोवर आलम, शेखपुरा मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन, मुखिया पति अरब आलम, जिला परिषद मुनतसिर अहमद, मौलाना मारूफ आलम आदि ने शोक व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >