आपसी रंजिश में झड़प, एक गिरफ्तार

बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के मधाईपुर पंचायत अंतर्गत भेलागंज गांव में सोमवार की शाम दो परिवारों के बीच विवाद गहराने पर मारपीट की घटना हो गयी.

बलिया बेलौन. बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के मधाईपुर पंचायत अंतर्गत भेलागंज गांव में सोमवार की शाम दो परिवारों के बीच विवाद गहराने पर मारपीट की घटना हो गयी. इस दौरान शंकर पोद्दार और संजीव साह उर्फ बिहारी के बीच कहासुनी हाथापाई में बदल गयी. जिसमें शंकर पोद्दार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के दौरान उनका सिर फटा और उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. सूत्रों के अनुसार, विवाद अचानक शुरू हुआ और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आपस में भीड़ गये, स्थिति बिगड़ने पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया. जिसके बाद मामला शांत हुआ. घटना के बाद शंकर पोद्दार ने बलिया बेलौन थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की, थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है, उन्होंने कहा कि मामले में संजीव साह उर्फ बिहारी 35 वर्ष, पिता स्वर्गीय पोरेश चन्द साह, ग्राम भेलागंज को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >