महाबीर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र में चैती दुर्गा पूजन व महाबीर मंदिरों में पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालु महिला-पुरुषों की भीड़ बनी रही.

कुरसेला. रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र में चैती दुर्गा पूजन व महाबीर मंदिरों में पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालु महिला-पुरुषों की भीड़ बनी रही. नया चौक कुरसेला स्थित संकट मोचन महाबीर मंदिर में सुबह से ध्वाजारोहन व पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी. घंटाध्वनि जयकारे के गुंज से आस पास का वातावरण भक्तिमय हो उठा. मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष प्रबंध किये गये थे. मंदिर के यज्ञ हवन की आहुतिओं में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया. मंदिर के स्थापना काल से पूजा अर्चना व विविध धार्मिक आयोजनों से मंदिर की आस्था की प्रसिद्धि बढ़ती जा रही है. रामनवमी के पूजा पर आयोजन समिति की ओर से विविध प्रकार का आध्यात्मिक आयोजन रखा गया था. इसी तरह पंचमुखी महाबीर मंदिर, आदर्श नगर रामपुर यादव टोला चौक स्थित महाबीर मंदिर, रेलवे पंचमुखी महाबीर मंदिर में रामनवमी पूजा पर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही. बल्थी महेशपुर के महाबीर मंदिर में रामनवमी पर ध्वजा रोहन मिष्ठान प्रसाद अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया. ग्रामीण क्षेत्रों में रामनवमी पर विभिन्न देव स्थानों पर ध्वाजा रोहन कर पूजा की गयी. हर तरफ रामनवमी पर आस्था भक्ति भाव का उत्साह बना रहा. कटरिया सिमड़ गाछ गांव स्थित चैती दुर्गा मंदिर में नवरात्रा पूजा पर श्रद्धालु महिला पुरुषों का भीड़ बनी रही. श्रद्धालुओं ने नवमी पर माता का दर्शन कर पूजा-अर्चना की. अयोध्या गंज बाजार के वैष्णोदेवी दुर्गा मंदिर में श्रद्धालु भक्तों ने नवमी तिथि पर पूजा-अर्चना कर माता को मिष्ठान का प्रसाद अर्पित किया. मंदिर में पाठ पूजा माता के जयघोष घंटा ध्वनि के गुंज से आस पास का वातावरण भक्तिमय बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >