विष्णु महायज्ञ को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विष्णु महायज्ञ एवं 72 घंटे का एक नाम संकीर्तन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

अमदाबाद. अमदाबाद प्रखंड के चौकिया पहाड़पुर पंचायत के गदाई दियारा वार्ड संख्या 10 दाताराम टोला में शुक्रवार को विष्णु महायज्ञ एवं 72 घंटे का एक नाम संकीर्तन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा में 551 कन्या एवं श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया. मुख्य आयोजक बाल ब्रह्मचारी बाबा सिकंदर दास जी महाराज ने बताया कि विष्णु महायज्ञ एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर 72 घंटे का एक नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है. जिसे लेकर 551 कन्या एवं श्रद्धालु महिलाओं ने कलश शोभायात्रा में भाग लिया. कलश शोभायात्रा दाताराम टोला स्थित यज्ञशाला से निकाल कर क्षेत्र के विभिन्न गांव का भ्रमण करते गंगा नदी से कलश में जल भरकर विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञशाला परिसर में पंडित धीरेंद्र पांडे के निर्देशन में पूर्ण वैदिक विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया. एक नाम संकीर्तन में पश्चिम बंगाल के दक्षिण चंडीपुर व छवि टोला एवं गदाई दियारा कसबा टोला व पिलर टोला के कुल चार संकीर्तन मंडली भाग लिये हैं. विष्णु महायज्ञ एवं एक नाम संकीर्तन विष्णु महायज्ञ का समापन सोमवार को होगा. वहीं श्याम चनी दास जी महाराज, मखड़ूदास, जमुना दास, मिलन दास, खोखा दास सहित अन्य साधु संत शामिल हुए हैं. विधि व्यवस्था में शिवकुमार चौधरी, वासुदेव सिंह, बवन सिंह, बासरोपण सिंह, गणेश सिंह, मनोज सिंह सहित अन्य ग्रामीण जुटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >