जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा पूरा शहर

बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार को रामनवमी पर्व मनाया गया. शहर के सभी राम जानकी मंदिर व हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किए.

धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया रामनवमी पर्व

कटिहार. बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार को रामनवमी पर्व मनाया गया. शहर के सभी राम जानकी मंदिर व हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किए. हर हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. श्रद्धालु सुबह स्नान कर मंदिर पहुंचकर भगवान की पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया, और जीवन में सुख समृद्धि उज्जवल भविष्य की कामना की. मंदिर में श्रद्धालुओं ने बैठकर हनुमान पाठ भी किया और भगवान का आशीष प्राप्त किये. शहर के सभी राम जानकी मंदिर व हनुमान मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था, पर्व को लेकर हर मंदिरों में भव्य तैयारी की गयी थी. पूरा शहर जय श्रीराम के नारे से गूंजता रहा. रामनवमी को लेकर कई मंदिरों में हरि नाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया था. जहां कहीं 24 घंटे से कहीं 48 घंटे तो कहीं 72 घंटे का हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया था. जहां पूरा माहौल भक्तिमय रहा. हरिनाम संकीर्तन को लेकर बाहर से कलाकार कटिहार पहुंचे थे, जहां कई झांकियां भी प्रस्तुत की गयी. राधा कृष्ण की झांकियां को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए.

श्रद्धालुओं ने किया ध्वजारोहण

रामनवमी पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं ने सभी हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान को ध्वजा चढाये, साथ ही घर पर भी श्रद्धालुओं ने रामनवमी की पूजा अर्चना की. श्रद्धालुओं द्वारा घर पर भी ध्वजारोहण कर भगवान हनुमान से घर परिवार की रक्षा के लिए अपनी कृपा बनाए रखने का आशीष मांगा. पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा. ध्वजारोहण के लिए श्रद्धालु पूर्व से ही इसकी तैयारी में लगे हुए थे. बाजार में भी चारों तरफ भगवान हनुमान को चढ़ाने वाले ध्वजा की धड़ल्ले से बिक्री हो रही थी. सुबह सुबह बड़े ही नियम के साथ पूजा अर्चना कर घर पर ध्वजारोहण भी किया गया.

व्यापारियों ने की बही खाता की पूजा

रामनवमी के अवसर पर व्यापारियों ने नए साल की शुरुआत को लेकर बही खाता की पूजा अर्चना भी की. व्यापारियों ने अपने पुराने वही खाता को क्लोज कर नयी बही खाता का भी शुभारंभ किया. बाजार में व्यापारियों के हर दुकान पर पुजारियों द्वारा पूजा-अर्चना कर व्यापार में तरक्की की भगवान से प्रार्थना की गयी. गौरतलब है कि सनातन धर्म में रामनवमी को साल का शुभारंभ माना जाता है, इस कारण से व्यापारी राम नवमी के अवसर पर अपने बहीखाता का शुभारंभ करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >