चार साहिबजादे शहीदी सप्ताह पर भंडारतल में प्रभात फेरी से आरंभ

चार साहिबजादे शहीदी सप्ताह पर भंडारतल में प्रभात फेरी से आरंभ

– खालसा युवा दल तीन दिवसीय गुरुपर्व की तैयारी में जुटा बरारी प्रखंड के उत्तरी भंडारतल पंचायत के माता मुखौ कौर सम्पत्तौ कौर ट्रस्ट गुरुद्वारा भण्डारतल के खालसा युवा दल 22, 23, 24 दिसम्बर को चार साहिबजादे की शहीदी सप्ताह को इलाके की संगतों के बीच बढ़ चढ़कर मनाने के लिए रोजाना अमृत वेले प्रभात फेरी निकालकर जागरूक किया जा रहा है. खालसा युवा दल बताते है कि तीन दिवसीय गुरूपर्व श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ आरंभ होगा. 24 दिसम्बर को भव्य दीवान के साथ सम्पन्न होगा. 20 दिसम्बर को शहीदी दरबार सजेगा. जिसमें सिख संगतों को व्याख्याता द्वारा शहीदी सप्ताह का वृतांत से आत्मसात कराया जायेगा. प्रखंड सहित इलाके की संगतों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >