झौआ सड़क के पुल के पास पानी से कार बरामद

झौआ सड़क के पुल के पास पानी से कार बरामद

कार बरामद होने के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस की टीम कदवा कदवा थाना क्षेत्र के कुर्सेल पंचायत के चरपरघट झौआ मुख्य सड़क पर पुल संख्या दो के नीचे शुक्रवार को पानी की धार से एक ब्लैक कलर की फोर्ड कंपनी की चमचमाती अज्ञात कार को कदवा पुलिस ने बरामद किया है. किसकी कार हैं और कौन पानी में डुबोकर फरार हो गया. पुलिस उसकी जांच में जुटी है. जानकारी अनुसार चपरघट झौआ मुख्य सड़क अंतर्गत कुर्सेल पुल संख्या दो के नीचे पानी के धार में गांव के ही कुछ मछुआरे मछली मारने के लिए गये थे. जिसने देखा कि एक गाड़ी पूरी तरीके से पानी में डूबी हुई है. मछुआरे ने कार को पानी में डूबी हुई देखा तो हो- हल्ला करना शुरू कर दिया. हो- हल्ला होने के पश्चात धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने घटना की सूचना कदवा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में एसआई रंजीता कुमारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पानी में डूबी हुई कार को ट्रैक्टर के सहारे रस्सी से बांध कर काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर थाना लायी. गाड़ी की संख्या बीआर 11 एएन 7427 है. बताया जाता है कि कार का एक भी हिस्सा टूटा फूटा नहीं हैं. जिससे लोग आकलन लगा रहे हैं कि सोची समझी साजिश के तहत कार को पुल के नीचे पानी में डुबाया गया है. या फिर कार चोरी की हैं जो अज्ञात व्यक्ति द्वारा पानी में डुबाकर फरार हो गया. अब सवाल यह उठता है कि पुल के नीचे पानी से एक कार बरामद किया गया है और कार का कोई हिस्सा टूटा-फूटा नहीं हैं.इससे यह प्रतीत हो रहा हैं कि यह एक्सीडेंटल की घटना नहीं हैं. थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि पानी से एक ब्लैक कलर की फोर्ड कंपनी की कार बरामद किया गया है. पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >