अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी

अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी

– डीएस कॉलेज में 23 जुलाई से बैडमिंटन प्रतियोगिता – महिला व पुरुष दोनों लेंगे भाग, तैयारी में जुटे खेल पदाधिकारी – केबी झा कॉलेज में 16 अक्तूबर से होगा पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता कटिहार अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज दस जुलाई 2025 से होगा. पीयू के कुलपति के आदेश पर कुलसचिव डॉ अनंत प्रसाद गुप्ता ने 26 जून को कैलेंडर जारी किया है. इस बार डीएस कॉलेज में बैडमिंटन महिला व पुरूष के लिए क्रीड़ा स्थल बनाया गया है. मालूम हो कि पिछली बार अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के लिए डीएस कॉलेज में हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जारी कैलेंडर के बाद डीएस कॉलेज प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया है. पीयू के पीटीआइ अनिल राठोर ने बताया कि विवि क्रीड़ा समिति के 5 जून के बैठक में निर्णय लिया गया है. कार्यक्रम के अनुसार एवं दिशा निर्देश पर सभी आयोजक महाविद्यालय एवं प्रतिभागी महाविद्यालय अंगीभूत व सम्बद्ध तथा सभी स्नातकोत्तर विभाग, विभिन्न क्रीड़ा प्रतियाेगिताओं में अपनी प्रतिभागिता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने बताया कि फुटबॉल के लिए अररिया कॉलेज अररिया में दस जुलाई से बारह जुलाई तक आयोजन किया गया है. प्रतियोगिता में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि मेल के माध्यम से सात जुलाई से दो बजे तक भेज सकते हैं. फिक्चर सार्वजनिक करने की अंतिम तिथि आठ जुलाई को शाम चार बजे निर्धारित है. भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या प्रत्येक टीम से 16 होगी. इस बार डीएस कॉलेज में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. 23 से 26 जुलाई तक आयोजन किया जायेगा. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अंतिम तिथि मेल के माध्यम से 19 जुलाई के अपराह्न दो बजे तक भेज सकते हैं. एमजेएम महिला कॉलेज में दो सितम्बर से चार सितम्बर तक आयोजित होना है. जबकि शतरंज प्रतियोगिता के लिए इस बार आरडीएस कॉलेज सालमारी में स्थल निर्धारित किया गया है. जबकि 16 से 18 अक्तूबर तक केबी झा कॉलेज परिसर को हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए स्थल बनाया गया है. उन्हाेंने बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम दिन एवं अंतिम दिन में भाग ले रहे महाविद्यालय के छात्र- छात्राएं अनिवार्य रूप से आयोजन स्थल पर उपस्थित रहेंगे. पीटीआई विहीन है तीन कॉलेज, इसी माह में केबी झा कॉलेज के पीटीआई होंगे सेवानिवृत मालूम हो कि जिले में चार अंगीभूत इकाई कॉलेज है. जिसमें डीएस कॉलेज, केबी झा कॉलेज, एमजेएम महिला कॉलेज एवं आरडीएस कॉलेज सालमारी शामिल है. विडंबना है कि तीन कॉलेजाें डीएस कॉलेज, एमजेएम महिला कॉलेज और पीयू का एकमात्र अनुमंडलीय अंगीभूत इकाई आरडीएस कॉलेज सालमारी में विगत कई वर्षों से पीटीआई का पद रिक्त चल रहा है. एकमात्र केबी झा कॉलेज में पीटीआई के रूप में पशुपति झा कार्यरत हैं. लेकिन 31 जुलाई को वे सेवानिवृत हो रहे हैं. जिस वजह से जिले के चार अंगीभूत इकाई पीटीआई विहीन हो जायेंगे. ऐसे में खेलकूद प्रतियोगिता कराना कॉलेज प्रशासन के समक्ष चुनौती साबित होगा., ऐसा कई छात्र संगठनों व छात्राें का कहना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >