स्थानीय उम्मीदवार की मांग को लेकर निकाली बाइक जुलूस

स्थानीय उम्मीदवार की मांग को लेकर निकाली बाइक जुलूस

बलिया बेलौन प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन से स्थानीय प्रत्याशी की मांग को लेकर शनिवार को युवाओं ने सालमारी से बाइक रैली निकाल कर पार्टी के आला कमान से स्थानीय प्रत्याशी देने की मांग की. प्राणपुर विधानसभा में लगातार बीते कई महीनो से स्थानीय लोगों द्वारा चौक-चौराहों सहित गांव-गांव में बैठक कर स्थानीय उम्मीदवार की मांग की जा रही है. लोगों का कहना हैं कि विगत 15 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार बाहरी प्रत्याशी को टिकट देते आ रहे है. ऐसे में यहां से कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है. स्थानीय को टिकट देने पर इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित है. स्थानीय उम्मीदवारों की मांगों के समर्थन में सैकडों बाइक के साथ रैली सालमारी, गोरखपुर, जलकी, गायघट्टा, राधानगर, शीतलमणि, बौलानिमौल, राघौल, पैकवान, आजमनगर, धूमनगर, दिल्ली दीवानगंज होते हुए प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के लाभा बाजार तक निकाली गयी. लोगों ने बताया की बाइक रैली का आयोजन प्राणपुर विधानसभा की जनता द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >