20.5 लीटर शराब के साथ बंगाल निवासी तस्कर गिरफ्तार

20.5 लीटर शराब के साथ बंगाल निवासी तस्कर गिरफ्तार

कटिहार मुफस्सिल थाना पुलिस ने एनएच-81 मनिया चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक शराब तस्कर को 20.5 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है. एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष वाहन चेकिंग अभियान चला रखी थी. पश्चिम बंगाल की ओर से आती एक बाइक को रोका व गाड़ी की तलाशी ली. बाइक से बियर सहित विभिन्न ब्रांड का शराब बरामद किया. शराब मिलते ही पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर उसकी बाइक जब्त कर लिया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर रूहुल आलम पिता अब्दुल सलाम, तिमिरपुरा, हरिशचंद्रपुर जिला मालदा के विद्युत कांड दर्ज कर तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >