वीर बाल दिवस आयोजन समिति के सह संयोजक बने लखविंदर

वीर बाल दिवस आयोजन समिति के सह संयोजक बने लखविंदर

बरारी प्रदेश भाजपा ने 24 दिसंबर को वीर बाल दिवस कार्यक्रम को व्यापक रूप से मनाने के लिए वीर बाल दिवस आयोजन समिति का गठन किया है. समिति में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा को सह संयोजक बनाये जाने पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढागोला साहिब के प्रधान सरदार रंजीत सिंह, उपाध्यक्ष अरजन सिंह, सेन्ट्रल सिख वेलफेयर सोसाईटी बिहार चेयरमैन गोविंद सिंह, गुरुद्वारा भण्डारतल के प्रधान अमरजीत सिंह, जसवीर सिंह, पुतुल सिंह, हुसैना गुरुद्वारा के प्रधान धनेश्वर सिंह, महासचिव सुमेर सिंह, कान्तनगर गुरुद्वारा प्रधान त्रिलोक सिंह, राजापाखर गुरुद्वारा प्रधान कमल सिंह, मधेली प्रधान गोविंद सिंह, भैसदीरा प्रधान कुन्दन सिंह, महेशवा गुरुद्वारा प्रधान अमरजीत सिंह, लक्ष्मीपुर के प्रधान गुरविंदर सिंह डब्बू सहित संगतों ने अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा को भाजपा वीर बाल दिवस समिति का सहसंयोजक के रूप में भव्यता के साथ कार्यक्रम करने को लोगों ने हर्ष जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >