आजमनगर बाजार होगा अतिक्रमण मुक्त

आजमनगर बाजार होगा अतिक्रमण मुक्त

अंचल अमीन की टीम ने नापी कर लगाया लाल निशान आजमनगर आजमनगर मुख्य बाजार में अतिक्रमण को लेकर बरसों से बाजार केअतिक्रमण हटाने की मांग की पूर्ति अब होने की संभावना है. आजमनगर बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र के सरकारी भूमि का अतिक्रमण करने वाले की अब खैर नहीं होगी. एक सप्ताह में आजमनगर बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र के बिहार सरकार की भूमि पर कब्जा करने वाले सावधान हो जायें. सीओ रिजवान आलम ने बताया कि आजमनगर बाजार सहित भारत चौक महात्मा गांधी चौक के निकट यात्री पडाव केंद्र आदि सहित प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों जगह पर सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराये जायेंगे. उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारी स्वयं हटा देते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होगी. अन्यथा की स्थिति में प्रावधान के अनुरूप कार्रवाई भी हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >