Attack On Police: बिहार के कटिहार में थाने पर हमला, शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए लाठी-डंडे लेकर पहुंचे थे लोग

Attack On Police: बिहार में एक बार फिर पुलिस पर हमला हुआ. कटिहार जिले में सुबह-सुबह शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए बड़ी संख्या में लाठी-डंडे लेकर लोग पहुंचे. इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई. काफी देर तक जमकर बवाल हुआ.

Bihar News: बड़ी खबर कटिहार जिले से है जहां एक बार फिर पुलिस पर हमला हुआ. सुबह-सुबह लाठी-डंडे से लैस पुरूष-महिलाओं ने थाने पर हमला बोल दिया. यह पूरा मामला जिले के डंडखोरा की है. जहां के रायपुर गांव में शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर इकट्ठा हुए और जमकर बवाल मचाया.    

शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने पर हुए आक्रोशित

इधर, इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, डंडखोरा थाने की पुलिस ने रायपुर गांव के एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया था. जिसकी सूचना गांव वालों को मिली. सूचना मिलते ही सभी गांव वाले बेहद आक्रोशित हो गए. लाठी-डंडे लेकर 100 से भी ज्यादा संख्या में पहुंचे लोगों ने थाने पर शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए हमला बोल दिया. उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की. आक्रोशित लोगों ने बैरक में घुसकर पुलिसकर्मियों के सामान को क्षति पहुंचाया और जमकर उत्पात मचाया.

6 राउंड हुई हवाई फायरिंग

खबर की माने तो, इस दौरान थानाध्यक्ष सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. देखते ही देखते पुलिस थाना रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. हालांकि, पुलिस की ओर से इस दौरान खुद की रक्षा के लिए करीब 6 राउंड हवाई फायरिंग की गई. वहीं, ग्रामीणों की ओर से पुलिस पर यह आरोप लगाया गया है कि, पुलिस बिना किसी वजह के परेशान कर रही है. हालांकि, अभी तक पुलिस फायरिंग, लाठी चार्ज एवं हिरासत में लिये गये लोगों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, घटना के बाद कई थाने की पुलिस ने डंडखोरा थाना पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है. पुलिस उपाधीक्षक सद्दाम हुसैन भी डंडखोरा थाना पहुंचकर कैंप कर रहे है. स्थिति अभी पूरी तरह नियंत्रण में है.

Also Read: बिहार में राजद नेता की बेरहमी से हत्या, अपराधियों ने ईंट-पत्थर से कूचकर उतारा मौत के घाट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >